ई श्रम कार्ड के फायदे, 5 मिनट में ई श्रम कार्ड खुद से कैसे बनाये

ई श्रम कार्ड के फायदे, 5 मिनट में ई श्रम कार्ड खुद से कैसे बनाये

ई श्रम कार्ड के फायदे, वर्तमान व भविष्य में क्या क्या फायदे हो सकते हैं, ई श्रम कार्ड आपको बनाना चाहिए या नहीं, आप खुद से ऑनलाइन ई श्रम कार्ड कैसे बनाये आदि की संपूर्ण जानकारी के लिए कृप्या इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़े।

ई श्रम कार्ड के फायदे, इसे कैसे बनाये आदि के बारे में जानने से पहले जान लेते हैं कि सरकार ई श्रम कार्ड योजना क्यों लेकर आई है।

सरकार ई श्रम कार्ड क्यों बनबा रही है ई श्रम कार्ड बनाने से सरकार का क्या लाभ है ।

Table of Contents

ई श्रम कार्ड केंद्र सरकार की योजना है। जिसे 26 अगस्त 2021 केंद्रिय लेवर मिनिस्टर भूपेन्द्र यादव जी ने श्रामिक रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन स्किम के अंतर्गत लोंच किया है।

  • ई श्रम कार्ड बना कर सरकार, उन लोगो का डाटा इकट्ठा करना चाहती है, जिनके पास बेहतर रोजगार नहीं है। वे लोग जो संगठित क्षेत्र में नहीं आते, मतलब वे लोग जो सरकारी व निजी कंपनियों में नियमित मासिक वेतन का लाभ नहीं ले रहे हैं।
  • इससे सरकार के पास पर्याप्त डाटा होगा, कि किस राज्य, क्षेत्र, वर्ग सामान्य, ओबीसी, एससी, एसटी, किस उम्र वर्म में  कितने लोग श्रामिक श्रेणी के अंतर्गत आ रहे हैं।
  • इस डाटा के आधार पर, सरकार को इस श्रामिक श्रेणी के लोगो के लिए रोजगार, व अन्य योजनायें बनाने में आसानी होगी।
  • आपदा, महामारी के समय मद्द व आने वाले समय में सरकार सीधे इन लोगो को अपनी योजनाओ का लाभ दे सके ।

ई श्रम कार्ड के फायदे

मौजूदा समय में ई श्रम कार्ड के फायदे अधिक नहीं हैं, लेकिन जैसा कि बताया जा रहा है कि भविष्य में ई श्रम कार्ड के फायदे बहुत मिल सकते हैं।

सबसे पहले जान लेते हैं कि मौजूदा समय में ई श्रम कार्ड के फायदे से आपको क्या क्या लाभ मिलेगा और फिर जानेगें कि भविष्य में आपको ई श्रम कार्ड के फायदे क्या क्या मिल सकते हैं।

मौजूदा समय में ई श्रम कार्ड के फायदे –

1. प्राधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के अंतर्गत श्रमिको का 2 लाख रुपये तक बीमा कवर दिया जा रहा है।

2. इस बीमा के अंतर्गत दुर्घटना में मौत या दिव्यांग होने पर 2 लाख व आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपये तक की सहायता की जायेगी।

3. जैसा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी अदित्यानाथ जी ने दिसबंर 2021 से मार्च 2022 तक उत्तर प्रदेश के ई श्रम कार्ड वालो को 500 रुपये महीने देने का वादा किया था। इसलिए अभी उत्तर प्रदेश के ई श्रम कार्ड बनवाने वालों के खाते में महीने के 500 रुपये आने लगे हैं।

बाकि अन्य राज्यों के ई श्रम कार्ड पात्रों के खाते में पैसे आने की, अभी वर्तमान मेें कोई सूचना नहीं आई है।

ई श्रम कार्ड के फायदे भविष्य में क्या क्या मिल सकते हैं। 

1. यदि आपके पास ई श्रम कार्ड होगा, तो भविष्य में आपदा व महामारी के समय राज्य व केंद्र सरकार से आपको डारेक्ट मद्द मिल सकती है।

जैसा कि आपने कोरोनाकाल में देखा कि सरकार ने कोरोनावायरस सहायता पंजीकरण योजना चलाई थी, जिसमें पंजीयन करने वालो को सरकार के द्वारा सहायता की गई थी। इससे उन्ही लोगो की सहायता मिल पाई, जो पंजीयन कर पाये थे। इसके अलावा कई ऐसे लोग थे, जिन्हे कोरोनाकाल में सहायता की जरूरत थी किंतु पंजीयन आदि के बारे में उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी।

इसलिए यदि पहले से ही श्रामिक वर्ग वाले लोगो का श्रामिक कार्ड बना दिया जाये, तो भविष्य में आने वाले मुश्किल समय में सरकार सीधे उनकी मद्द कर पायेगी।

2. भविष्य में श्रामिको के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा लाई गयी, योजनाओं का आप सीधे लाभ ले सकते हैं।

जैसा कि आपको पता चला है कि उत्तर प्रदेश में ई श्रम कार्ड बनबाने वालो के खाते में योगी सरकार 500 रुपये महीने की सहायता राशि भेज रही है। इसका उन्ही श्रामिको को लाभ मिल रहा होगा, जिनके कार्ड बने हैं।

इसलिए कब आपके राज्य की सरकार या केंद्र सरकार आपकी सहायता के लिए कुछ धन राशि या अन्य कोई योजना निकाल दे, जो ई श्रम कार्ड वालो को दी जाये। इसलिए आप भी अपना ई श्रम कार्ड अवश्य बनबायें।

किन लोगो को ई श्रम कार्ड नहीं बनाना है।

वे लोग जो संगठित क्षेत्र में आते हैं। यहॉ पर संगठित क्षेत्र श्रेणी से मतलब है, ऐसे लोग जो सरकारी या प्राइवेट कर्मचारी हैं और नियमित रूप से मासिक वेतन प्राप्त करते हैं।

ऐसे कर्मचारी जो पीएफ व ईएसआईसी का लाभ ले रहे हैं, वे ई श्रम कार्ड न बनवायें, उनके नहीं बनाये जायेगें।

इसके अलावा वे व्यायापारी जो आयकर की श्रेणी में आते हैं, उनके भी ई श्रम कार्ड नहीं बनाये जायेगें।

इसलिए यदि आप संगठित क्षेत्र में आते हैं, तो ई श्रम कार्ड न बनबायें।

कौन कौन ई श्रम कार्ड बना सकते है

15 साल से लेकर 59 साल के वे सभी लोग ई श्रम कार्ड बना सकते हैं, जो संगठित क्षेत्र में नहीं आते हैं। संगठित क्षेत्र के लोग कौन कौन होते हैं, इसके बारे में आप उपर जान चुके हैं।

जो लोग सरकारी या प्राइवेट कंपनी मे नियमित मासिक वेतन का लाभ नहीं लेते हैं, वे सभी लोग बना सकते हैं।

  • 15 साल से अधिक उम्र वाले स्टूडेंटस
  • वेरोजगार युवा
  • छोटे किशान
  • छोटे व्यापारी जो आयकर भरने की श्रेणी में न आते हैं
  • दैनिक वेतन भोगी सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी
  • दूध वेचने वाले, सब्जी फल आदि बेचने वाले
  • चाय समोसा आदि का ठेला लगाने वाले
  • मकान, सड़क आदि बनाने में दहाड़ी करने वाले मजदूर
  • और अन्य वे सभी जो संगठित क्षेत्र में नहीं आते हैं, वे सभी अपना ई श्रम कार्ड अवश्य बनायें।

ई श्रमिक कार्ड के नुकसान क्या है?

ई श्रम कार्ड के नुकसान कुछ भी नहीं है। बस सरकार के पास आपका एक ओर रिकोर्ड हो जायेगा, आधार कार्ड के जैसा और कुछ भी नहीं । हॉ पर आप इस बात का ध्यान रखे कि आप संगठित क्षेत्र में न आते हों, तभी अपना कार्ड बनबायें। बाकि जो लोग इसके लिए पात्र नहीं है, वे इसे न बनबाये, हो सकता है कि सरकार उनके प्रति कोई कठोर कदम उठा ले, जो पात्र न होते हुये भी ई श्रम कार्ड का लाभ लेना चाहते हैं।
इसके अलावा अभी तक मुझे ई श्रम कार्ड के कोई ठोस नुकसान नजर नहीं आये हैं।

जाने आपको ई श्रम कार्ड बनबाना चाहिए या नहीं 

यदि आप संगठित श्रेणी में नहीं आते हैं, आप पीएफ, इएसआईसी का लाभ नहीं लेते हैं और न ही आप आयकर भरने की श्रेणी मे आते हैं, तो आप ई श्रम कार्ड अवश्य बनवायें। आने वाले समय में आपको ई श्रम कार्ड होने के कई फायदे हो सकते हैं। आपदा, महामारी व समय समय पर आप सरकारी योजनाओ का लाभ लेने के लिए पात्र बन सकते हैं।

ई श्रम कार्ड कैसे बनाये

                ई श्रम कार्ड आप दो तरह से बना सकते हैं। यदि आपका आधार कार्ड आपके मोबाइल नंबर से लिंक है और आप आधार से ओटीपी वेरिफाइड कर पायें, तो आप स्वयं से ई श्रम कार्ड बना सकते हैं।

यदि आपका आधार कार्ड मोबाइल से लिंक नहीं है, तो आप नजदीकि सीएससी सेंटर पर जाकर अपना ई श्रम कार्ड बनबा सकते हैं।

आप अपना ई श्रम कार्ड खुद से बना सकते हैं और यदि आप स्वयं से न बना पाये ंतो नजदीकि सीएससी सेंटर पर जाकर बनबा सकते हैं।

आप ई श्रम कार्ड कैसे बनाये, उससे पहले जान लेते हैं कि ई श्रम कार्ड बनबाने के लिए क्या क्या दस्ताबेजो की जरूरत पड़ेगी।

ई श्रम कार्ड बनबाने के लिए क्या दस्ताबेज लगेगें

ई श्रम कार्ड बनाने के लिए आपको निम्न दस्ताबेजो की जरूरत पड़ेगी –

  • आधार कार्ड
  • आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर
  • बैंक खाता

ई श्रम कार्ड बनाते समय क्या आधार कार्ड व पासबुक की फोटो अपलोड करनी पड़ेगी।

यह वैकल्पिक है, आप बिना आधार व पासबुक की फोटो अपलोड किये, 12 नंबर का सही आधार नंबर लिख, व बैंक खाते की सही जानकारी लिखकर बना सकते है। 

क्या ई श्रम कार्ड बनाते समय आधार कार्ड व पासबुक पास होना जरूरी है ?

नहीं ! यदि आपको आधार नंबर व अपने बैंक खाते का नंबर व आइएफएससी नंबर ठीक से याद है, तो आप सिर्फ उन्हें डालकर अपना कार्ड बना सकते हैं।

इन तीन दस्ताबेजो के आधार पर आप अपना कार्ड बनबा सकते हैं। या फिर खुद से बना सकते हैं।

नोट – स्वयं से ई श्रम कार्ड बनाते समय, आप इस बात का ध्यान रखें कि जिस बॉक्स में लाल रंग की डोट बनी है, वह जानकारी भरना अनिवार्य है, बाकि अन्य बॉक्स को आप खाली छोड़ सकते हैं।

इसके अलावा, आपको कई दस्ताबेज अपलोड करने के विकल्प दिखते है आप चाहें तो अपने दस्ताबेज अपलोड कर सकते हैं, और चाहें तो न भी अपलोड करे, तो भी कोई जरूरत नहीं है। ये सब विकल्पिक है, आप इन्हें खाली छोड़ सकते हैं।

ई श्रम कार्ड खुद से कैसे बनाये

यदि आप ई श्रम कार्ड खुद से बना रहे हैं, तो आवश्यक है कि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक हो, ताकि आप आधार वेरिफाइड कर सके।

यदि आपका मोबाइल आधार से लिंक है और आप खुद से ई श्रम कार्ड बना रहे हैं तो इस प्रोसेस का पालन करें –

  • 1 ई श्रम पोर्टल https://register.eshram.gov.in/ खोलें
  • 2 आधार से लिंक मोबाइल नंबर डाले
  • 3 मोबाइल नंबर वेरिफाइड करने के लिए ओटीपी डाले और केपचा भरकर सबमिट करें।
  • 4 अपने 12 अंको वाला आधार नंबर डाले
  • 5 जैसे ही आप अपना आधार नंबर डालेंगें आपके आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आयेगा।
  • 5 ओटीपी डालकर आधार वेरिफाइड करें, जैसे ही आप आधार वेरिफाइड करते हैं, आपके आधार कार्ड वाली फोटो व अन्य डीटेल दिखने लगेगी।
  • 6 इसके बाद आप अपने पते की जानकारी भरें, जहॉ आप रहते हैं
  • 7 अपनी शिक्षा की जानकारी भरें।
  • 8 नोमिनी की जानकारी भरें ।
  • 9 आप किस श्रेणी में आते हैं, इसे भी भरें
  • 10 अपने बैंक की जानकारी भरें

सभी जानकारी भरने के बाद आप जैसे ही सबमिट करेंगें, वैसे ही आपका ई श्रम कार्ड बन जायेगा। आप इसे तुरंत डाउनलोड कर लें और फिर आप इसे आधार कार्ड जैसे प्लास्टिक कार्ड में प्रिंट करा सकते हैं।

क्या ई श्रमिक कार्ड पोस्ट से प्राप्त होगा?

आप खुद ही इसे डाउनलोड कर प्रिंट करा सकते हैं। पोस्ट ऑफिस से यह प्राप्त नहीं होगा।

मोबाइल से आधार लिंक नहीं है, तो ई श्रम कार्ड कैसे बनेगा

ई श्रम कार्ड बनाते समय मोबाइल आधार से लिंक होना इसलिए जरूरी है ताकि आप अपने मोबाइल से आधार वेरिफाइड कर सके।

जब आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक होता है, तो आधार वेरिफाइड करने के लिए जैसे ही आप अपना 12 अंको का आधार नंबर डालते हैं, वैसे ही आपके आधार लिंक मोबाइल पर ओटीपी आता है, उसे डालकर आप आधार वेरिफाइड कर देते है।

ई श्रम कार्ड बनाते समय, आप आधार कार्ड को तीन तरह से वेरिफाइड कर सकते हैं। पहला आप जान ही चुके हैं आधार से लिंक मोबाइल नंबर से, दूसरा अपनी उंगलियों के निशान से, तीसरा अपनी ऑखो की पुतलियों से।

जब आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो आप नजदीकि सीएससी सेंटर, क्योसक सेंटर आदि पर जा सकते हैं, जहॉ ये लोग आधार मशीन के जरिये, आपकी हाथों की उंगलियों के निशान से आपका आधार वेरिफाइड कर देते हैं।

Online fraud से बचने के लिए ध्यान रखें ये 7 महत्वपूर्ण बाते

ई श्रम कार्ड कहॉ पर बन जायेगा

 आप स्वयं से अपना ई श्रम कार्ड बना सकते हैं। यदि आप ऐसा नहीं कर पा रहे हैं, तो आप अपने नजदीकि सीएससी या क्योसक सेंटर पर जाकर अपना ई श्रम कार्ड बनबा सकते हैं।

आप अपना आधार कार्ड, बैंक पासबुक लेकर नजदीकि सीएससी सेंटर चलें जायें।

यदि आपका आधार कार्ड मिल नहीं रहा हो, या फिर आप बिना आधार या बैंक पास बुक के सीएससी सेंटर पहॅुच जाते हैं। किंतु आपके मोबाइल में आधार नंबर व बैंक खाते की जानकारी है, या फिर आपको आधार नंबर व बैंक खाते की सही जानकारी याद है तो भी आपका ई श्रम कार्ड बन जायेगा।

ई श्रम कार्ड कितने दिन में बनता है।

जैसे ही आप अपनी पूरी जानकारी सही सही भरके सबमिट करते हैं, वैसे ही आप तुरंत ही अपना कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यदि बात करें कि ई श्रम कार्ड बनने में कितना समय लगता है, तो यह ठीक उतना ही लगता है जितनी देर में आप अपनी पूरी डिटेल भर पाते हैं। जिसका मतलब है 2 से 10 मिनट के अंदर आप अपना ई श्रम कार्ड बन जाता है।

ई श्रम कार्ड के संबंध में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1 यदि आधार से लिंक मोबाइल नंबर नहीं है तो क्या ई श्रम कार्ड बनेगा या नहीं

यदि आपका मोबाइल नंबर आधार से लिंक नहीं है, तो भी आपका ई श्रम कार्ड बन जायेगा। आप नजदीकि सीएससी सेंटर पर जाकर अपना ई श्रम कार्ड बनबा सकते हैं

2 ई श्रम कार्ड बनबाने में कितने रुपये लगेगें

ई श्रम कार्ड बनाने का आपका एक भी रुपये नहीं लगता है। हॉ यदि आप सीएससी सेंटर से बनबाते हैं तो प्रिंट के अनुसार सीएससी आपसे चार्ज कर सकता है।

3 ई श्रम कार्ड कितने समय में बन जाता है

ई श्रम कार्ड आप अपनी पूरी जानकारी सबमिट करने के साथ ही तुरंत डाउनलोड कर सकते हैं।

4 सरकारी नौकरी करने वाले ई श्रम कार्ड बनबा सकते हैं या नहीं

नहीं ! सरकारी व प्राइवेट कर्मचारी जिनका पीएफ कटता है, वे नहीं बनबा सकते हैं।

5 ई श्रम कार्ड बनने पर महीने के कितने रुपये मिलेगें

आपका 2 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर रहता है। बाकि यूपी सरकार ने दिसम्बर से मार्च तक ई श्रम कार्ड धारकों को 500 रुपये महीने देने का बाधा किया है। यूपी में अभी 500 रुपये महीने के आ रहे हैं, बाकि अन्य राज्यों में कितने रुपये मिलेगे इसकी अभी कोई प्रशासनिक जानकारी उपलब्द नहीं है।

6 ई श्रम कार्ड बनबाने के लिए उम्र कीतनी होनी चहिए।

15 से 59 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।

7 क्या पेंशन वाले वाले रीटार्ड सरकारी कर्मचारी ई श्रम कार्ड बना सकते हैं

नहीं ! ई श्रम कार्ड बनाने की उम्र 15 से 59 है और रीटार्ड कर्मचारी की उम्र इससे अधिक होती है।

8. ई श्रमिक कार्ड नया बना कैसे देखें?

ई श्रम कार्ड बनने के बाद, ये आपके आधार कार्ड की तरह दिखता है। इसे आप तुरंत ही डाउनलोड कर प्रिंट करा सकते हैं।

Leave a Reply

Scroll to Top