Fiverr top seller बन 2023 में महीने का लाखो कैसे कमाएं

Fiverr top seller बन 2023 में महीने का लाखो कैसे कमाएं

यदि आप 2023 मे fiverr top seller बनकर महीने का लाखो रुपये कमाने के बारे में जानना चाहते हैं, तब आप बिल्कुल सही जगह है। बस आप हमारे द्वारा Fiverr पर लिखी गई सभी पोस्ट को पूरा अवश्य पढ़े और पढ़ने के बाद उनको अमल में लाये।

आपको Fiverr top seller बनने में समय लगेगा किंतु यदि आप Fiverr top seller बन गये तब आप बड़ी आसानी से Fiverr से लाखो रुपये महीने का कमा सकते है।

याद रहे कि Fiverr top seller बनना असान नहीं है हॉ लेकिन यदि आप लगातार पूरी ईमानदारी व Fiverr के सभी नियम व सर्तो का पालन करते हुये Fiverr पर लगातार काम करते हैं तो एक समय बाद यह संभव है कि आप Fiverr top seller बन सकते है ।

Create Free FIVERR account

हम लगभग तीन से चार पोस्ट की सीरीज में fiverr  के बारे में लिखने वाले हैं।

 जिसमें आप fiverr क्या ? fiverr से महीने का कितना कमा सकते  हैं ? fiverr से कौन कौन पैसा कमा सकता है?

 basic fiverr seller से लेकर fiverr top seller कैसे बने के बारे में विस्तार से जानेगे।

आप fiverr के लेवल के बारे में जानेगे, fiverr के लेवर क्या होते हैं ? fiverr basic level seller  कैसे बने ?  fiverr top seller  कैसे बने ? fiverr  पर अपनी profile कैसे बनाये ?

perfect fiverr gigs कैसे लिखे ? best fiverr profile कैसे बनायें ? fiverr SEO क्या है ? fiverr पर अपनी gigs को कैसे रैंक करायें ? fiverr पर पहले ही दिन से ऑर्डर कैसे पायें ? fiverr से महीने का एक लाख से अधिक कैसे कमाये ? fiverr पर reviews  का कितना महत्व है ? fiverr पर सफल freelancer  बनने के बेहतरीन टिप्स ? fiverr पर कौन कौन सी गलती आपको असफल बनाती है ? आदि के बारे में हम अगले कुछ पोस्ट में जानेगे।

आदि आप घर बैठे fiverr top seller  बन कर महीने का लाखो कमाना चाहते हो, तो fiverr पर हमारी लिखी सभी पोस्ट को पढ़े और उन्हे अपने काम में अमल करें।

Fiverr क्या है ?

fiverr एक पोपुलर फ्रीलांसिंग प्लेटपार्म है, जहाँ आप लगभग 200 कैटेगिरी में से किसी में भी घर बैठे ऑनलाइन काम कर पैसे कमा सकते हैं। fiverr पर आप अपनी स्किल बेच कर पैसा कमा सकते है।

आपके अंदर कोई भी स्किल या हुनर ऐसा है जो किसी और के लिए काम आ सकता है। तो आप fiverr पर ऐसे व्यक्तियो के लिए काम कर पैसा कमा सकते है, जिन्हे उस काम की जरूरत है और वे उस काम के लिए भुगतान कर सकते है।

आपको लिखना आता हो, आप किसी के लिए content लिख कर पैसा कमा सकते हैं। आपको photoshop आता हो, आप photoshop से संबंधित काम कर सकते है। आप लगभग 200 से अधिक कैटेगिरी में काम पर fiverr से घर बैठे काम कर ऑनलाइन पैसा कमा सकते है।

fiverr की शुरूआत 2010 में हुई थी। fiverr पर लगभग हर 4 सेकेण्ड में एक सैल होती है। इससे हम fiverr की popularity का अंदाजा लगा सकते हैं।

fiverr पर अकाउंट बनाने का कोई चार्ज नहीं लगता है, यह बिल्कुल फ्री है। आप fiverr पर कोई काम करते हैं तो fiverr आपको 20 प्रतिशत अपना कमिशन काट कर पेमेंट करता है।

fiverr पर दिन करोड़ो का लेन देन होता है।

fiverr काम कैसे करता है ?

fiverr पर आप अपनी सर्विसस यानि की उन कामो को लिस्ट करते हो, जिसे आप कर सकते हो। आप अपनी स्किल के आधार पर अपनी सर्विसस की लिस्टिंग के साथ उसकी कीमत भी डालते हो।

   आपकी इन सर्विस को जिसे जरूरत होती है और अपने बजट के अनुसार वह आपसे ये सर्विसस खरीदता है।

यहाँ  पर जो आपको बता दू, जो सर्विस बेचता है उसे fiverr seller कहते है और जो खरीदता है उसे buyer कहते है।

मान लेते हैं कि अमन नाम का एक व्यक्ति है उसे अपनी वेबसाइट के लिए content  की जरूरत है। अब इसके लिए उसे किसी content  writer  की जरूरत है जो उसकी वेबसाइट के लिए content  लिख दे।

इसके लिए वह content writer  को सर्च करेगा।

वह अपने कोनटेक्ट में सर्च करेगा, अपने किसी फ्रेंड से हैल्प लेगा। सोशल मिडिया पर सर्च कर सकता है पर हो सकता है कि उसे कहीं भी सही content  writer न मिले।

परंतु यदि वह freelancing site fiverr पर content writer सर्च करेगा। तब उसे अवश्य ही अपनी जरूरत के हिसाब से content writer मिल जायेगा।

fiverr पर मौजूद हजारो content writer  में से वह अपनी जरूरत और बजट के अनुसार राहुल नाम के content writer को अपनी वेबसाइट के लिए content  लिखने के लिए काम दे देता है।

मान लेते हैं कि राहुल ने अमन की वेबसाइट के लिए content लिखने के लिए $  10 चार्ज किये है। इस 10 $  में से 20 प्रतिशत fiverr अपना कमिशन काट कर राहुल को 8 $  का भुगतान करता है।

जो अपनी स्किल या काम बेचता है उसे हम fiverr की भाषा में seller कहते हैं और जो काम खरीदता है उसे हम buyer कहते है। ऊपर वाले उदाहरण में अमन को buyer व राहुल को seller कहेगें।

fiverr आपके  काम का भुगतान कैसे करता है ?

जैसे ही कोई buyer fiverr पर काम देता है, तभी fiverr उससे उतना पैसा ले लेता है जितने का वह काम करना चाहता है।

ऊपर वाले उदाहरण को ही देखते हैं, जैसे ही अमन अपनी वेबसाइट के content  के लिए 10 $ का ऑर्डर करता है तभी fiverr अमन से 10 $ का भुगतान करा लेता है।

अब राहुल जो कि अमन के लिए content लिख रहा होता है, जैसे ही राहुल अमन को content लिख कर भेज देगा। उसके तुरंत बाद fiverr अपना 20 प्रतिशत काट कर राहुल के fiverr अकांउट में 8 $ एड कर देता है।

अब इस 8 $ को राहुल अपने paypal account में प्राप्त कर सकता है। 

फिर राहुल अपने paypal account से अपने किसी भी बैंक अकाउंट में पैसा transfer कर सकता है।

कई बार यदि आप या कोई अन्य seller fiverr के अलावा किसी अन्य सोशल मिडिया या नेटवर्क के माध्यम से किसी के लिए कोई काम किया, उसे काम मिल गया किंतु उसने पेमेंट नहीं किया या फिर जितनी की डील हुई उससे कम पेमेंट किया।

यदि आप fiverr पर कोई काम की डील करते हैं तो आप काम पूरा करने के बाद उतना ही पेमेंट प्राप्त करते हो जितने की डील हुई होती है।

fiverr पर seller को एक सबसे  बड़ा लाभ यह भी होता है कि जैसे ही कोई buyer आर्डर प्लेस करता है, तभी fiverr उससे पैसो का भुगतान करा लेता है। जिससे कि काम पूरा होने पर seller को तुरंत अपना पैसा मिल जाता है।

seller के साथ कभी ऐसा नहीं होता है कि उसने काम तो कर दिया किंतु उसे पैसा न मिला हो।

Loan Agent कैसे बनें  Loan DSA बनकर महीने का 1 लाख से अधिक कैसे कमाये

fiverr top seller महीने का कितना कमा सकते हैं ?

fiverr पर आप अपने एक काम का $  5 से $  9999 तक चार्ज कर सकते हैं। यह निर्भर करता है आपकी स्किल पर कि आप अपने एक काम का कितना पैसा ले सकते हैं।

  यदि आप किसी स्किल में परफेक्ट हो और सामने वाले को उसकी आवश्यकता के अनुसार बेहतर काम दे सकते हैं, तो आप बड़ी आसानी से एक से दो लाख रुपये महीने का fiverr से कमा सकते है।

मान लेते हैं कि आप एक content writer  हो, आप का काम बेहतर है, आपको अच्छे रिव्यू मिले है और आप समय पर काम पूरा करके देते है। आप 1000 शब्दो का $ 20 चार्ज करते हो और आप दिन भर में 3000 शब्द लिख लेते हैं। यानि कि आपने दिन भर में 60 $  का काम किया जिसमें fiverr अपना 20 प्रतिशत कमिशन के हिसाब से 12 $  काट कर आपको 48 $  का भुगतान करता है।

48 $  यानि कि लगभग 3500 रुपये का काम एक दिन में कर लेते है। इस औसत के अनुसार आप बड़े आराम से महीने का एक लाख रुपये से अधिक कमा सकते हैं।

आप fiverr से कितना कमा सकते हैं यह आपकी स्किल और आपके fiverr पर आपके काम के record पर निर्भर करेगा।

यदि आप अपने काम का अधिक चार्ज करते है और आपको अधिक ऑर्डर मिलते है, तो आप अवश्य ही fiverr से अधिक पैसा कमा सकते  हो।

Fiverr top seller कैसे बनें

आपको Fiverr top seller बनने में लगभग औसतन 6 महीने से 8 महीने का समय लग सकता है। कई बार यह समय बढ़ भी सकता है।

यदि आप एक seller के रूप में Fiverr पर काम करते है, तो आप शुरूआत में एक बैसिक seller माने जायेगें।

Fiverr seller को उनके काम, rating  व Fiverr पर बिताये समय के अनुसार अपने seller  को अलग अलग category मे रखता है। जब Fiverr पर नया seller  जुड़ता है तो उसे Fiverr बैसिक seller  की category में रखता है।

बैसिक seller  के बाद 1  level seller, 1 seller  के बाद, 2 level seller  और फिर 2 level seller  के बाद आते हैं Fiverr pro seller.

जो seller Fiverr पर अधिक से अधिक ऑर्डर सैल करत हैं। उन्हें हम Fiverr top seller कहते है।

Fiverr top seller बनने के लिए क्या करें  क्या न करें

  1. यदि आप Fiverr top seller बनना चाहते हैं तो उसके लिए सबसे जरूरी है कि आप Fiverr के सभी टर्म व कंडीशन ध्यान से पढ़े। Fiverr के किसी भी नियम को न तोड़े।
  2. आप Fiverr पर ऑनलाइन रहे ताकि आपको ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर मिल सकें। Fiverr पर ज्यादा से ज्यादा ऑर्डर पाने के लिए क्या करें इसके बारे में, हम अगले पूरे एक पोस्ट मे इसके बारे मे बात करेगें।
  • आपको जो भी ऑर्डर मिले उसे समय पर पूरा करें। आप कभी भी अपने किसी भी ऑर्डर के साथ लापरवाही न करें। यदि आपके पास कोई ऑर्डर है तो पहले उसे पूरा करें बाद में किसी अन्य काम मे उलझे।
  • किसी भी ऑर्डर के साथ quality में कमी न करें। Fiverr top seller बनने के लिए हर ऑर्डर में अपना बेस्ट से बेस्ट देने की कोशिश करें।
  • Fiverr top seller बनने के लिए अपनी rating  व reviews का विशेष ध्यान रखें। आप कोशिश करें कि आपकी Fiverr seller  rating 4.7 से कम न हो पाये। यदि कभी कोई बायर आपको 4.7 से कम rating  देता है या फिर आपको कोई negative review देता है, तो आप उससे बात करें और कहें कि यदि उसे काम में कोई कमी लगी हो तो आप उसे ठीक कर सकते हैं। किंतु वह आपको negative review या 4.7 से कम rating  न दे। यदि काम न बने और ऑर्डर की कीमत अधिक न हो तो आप उसके पैसे भी बापिस कर सकते हैं,  यदि वह negative review हटाने के लिए मान जाता है तो ।
  • आप Fiverr पर रेगुलर रहे और हर ऑर्डर को पूरी ईमानदारी से करें तो आप अवश्य ही एक Fiverr top seller बन अच्छा खासा पैसा कमा सकते है।

Fiverr top seller बनने के लिए Fiverr पर अपना account  कैसे बनाये  

Fiverr top seller बनने के लिए सबसे पहले आपको Fiverr पर अपना seller account बनाना होगा ।

Fiverr seller account कैसे बनना है यह आप Fiverr पर जैसे ही आप account बनने लग जाओगे fiverr आपसे details मांगता जायेगा, आप उसे भरते जाइये और आपका seller account बनते जायेगा।

यहाँ पर मैं आपको Fiverr seller  account  बनाने के बारे में basic और जरूरी चीज बता देता हूँ बाकि आप खुद ही समझ सकते है कि कहाँ क्या details भरनी है।

  • सबसे पहले आप fiverr.com पर जाइये।
  • Create account पर क्लिक कीजिये
  • इसके बाद facebook or email id से signup कीजिए।
  • आप अपना email id verify करने के लिए email id डालिये  
  • Email id check कीजिए उस पर Fiverr से लिंक आया होगा या कोई कोड भी आ सकता है आप अपना email id verified कीजिए।
  • Email id verified करने के बाद आप दोबारा से Fiverr पर sign in कीजिए।

अब आप अपनी profile पर क्लिक कर create seller account पर क्लिक करें ।

फिर दिये गये निर्देश अनुसार जानकारी भरते जायें।

Fiverr top seller बनने के लिए Fiverr seller account  बनाते समय कुछ महत्वपूर्ण जानकारी।

  1. कोई भी जानकारी आप झूठी न लिखे
  2. कोई fake नाम से Fiverr account  न बनाये यदि आप ऐसा करते हैं तब बाद मे आपको Fiverr से अपने पैसे transfer करने में समस्या होगी।
  3. जैसे जैसे आप अपनी profile details  भरते जाते हैं आपका Fiverr profile  स्कोर बढ़ता जाता है। आप अपने बारे में वह सब कुछ लिखे जो profile  बनाते समय पूछा जा रहा है।
  4. आप कोशिश करें कि आपका Fiverr profile स्कोर अधिक से अधिक हो। आपका Fiverr profile स्कोर 100 के जितना करीब होगा आपके लिए उतना अच्छा है।
  5. आप profile  में अपना updated फोटो ही डाले और एक प्रोफेशनल फोटो डालें।
  6. आप Fiverr पर जिस सर्विस के लिए एक seller  बनना चाह रहें यदि उससे संबंधित आपके पास कोई certificate है तो उसे भी अपलोड करें। यदि नहीं है तो Fiverr पर ही कुछ बैसिक कोर्स कर उन certificate को अपलोड कर सकते है।

सफलता पूर्वक Fiverr seller account बनाने के बाद, अब आपको perfect Fiverr gigs बनानी है।

Fiverr gigs क्या और Fiverr gigs कैसे बनाये के बारे में आप Fiverr पर हमारी अगली पोस्ट में पढ़ सकेगें।  

यदि आपको fiverr पर हमारी यह पोस्ट पसंद आई है और आपको लगता है यह आपके किसी freelancer दोस्त के काम आ सकती है तो उसे यह पोस्ट अवश्य शेयर करें । साथ ही यदि आपको fiverr या ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये, पर कोई नई पोस्ट या जानकारी चाहिए है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताये। हम आपके सवलो के जवाब अवश्य ही देगे।

ऑनलाइन पैसे कमाने के नये नये तरीको के बारे में जानते रहने के लिए व हमारी नई पोस्ट की notification के लिए हमारे ब्लॉग को अवश्य subscribe करें। 

Leave a Reply