SEO based best fiverr gigs कैसे लिखे जो पहले पेज पर रैंक करे

SEO based best fiverr gigs कैसे लिखे जो पहले पेज पर रैंक करे

 Fiverr पर सफल होने के लिए सबसे महत्वपूर्ण है आपकी Fiverr gigs visibility व ऑर्डर आना । आपने पढ़ा कि Fiverr से हर महीने लाखो रुपये कमाये जा सकते है फिर आपने समय खर्च कर Fiverr पर account बनाया, अपनी gigs बनाई और अब आप ऑर्डर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। कई लोगो को महीने बीत जाते है Fiverr पर account बनाये हुये किंतु उनको कोई भी ऑर्डर नहीं मिलते हैं, या फिर गिने चुने एक दो ऑर्डर ही मिलते है। इस कारण कई लोग निराश होकर Fiverr छोड़ देते हैं।

  Fiverr पर ऑर्डर न मिलने के 2 मुख्य कारण

  Fiverr पर account बनाने के बाद कई सप्ताह या महीनो तक ऑर्डर न मिलने के दो मुख्य कारण होते हैं पहला आपकी Fiverr gigs buyer को न दिखना और दूसरा कारण आपकी Fiverr gigs buyer को दिख रही है किंतु वह आपकी gigs पढ़ कर आपको ऑर्डर देने का निर्णय नहीं ले पाता है।

  आपकी जो Fiverr gigs है वह न केवल buyer को दिखे बल्कि वह इस तरह लिखी जाये कि आपकी Fiverr gigs पढ़ने के बाद एक buyer आपको ऑर्डर दे सके।

    इस blog पोस्ट में आप सीखेगें कि परफेक्ट Fiverr gigs कैसे लिखी जाये जो न सिर्फ buyer को दिखे बल्कि वे उसे ऑर्डर भी दें।

परफेक्ट Fiverr gigs कैसे लिखे के बारे में जानने से पहले एक बार हम Fiverr gigs व Fiverr profile में अंतर समझ लेते हैं।

Create Free FIVERR account

fiverr profile व fiverr gigs किसे कहते है ?  fiverr profile व fiverr gigs में क्या अंतर है ?

अधकितर लोगो को यह उलझन रहती है कि fiverr gigs क्या है ? कई लोग तो fiverr profile को ही fiverr gigs समझ लेते है। किंतु ऐसा नहीं है fiverr gigs व fiverr profile दोनो अलग अलग हैं।

आप fiverr पर अपनी जो सामान्य profile बनाते हो, जिसमें आप अपने बारे में लिखते हो उसे profile कहते है।

आप अपनी किसी सर्विस के बारे में लिखते हो, आप buyer को क्या क्या उस सर्विस के माध्यम से दे सकते हो, इसे fiverr gigs कहते हैं।

Perfect fiverr gigs कैसे लिखे ?

आपने fiverr सैलर अकाउंट बना लिया और gigs भी बना ली है कई घंटो और दिनो तक आप अपने ऑर्डर का इंतजार करते रहते हैं। आप को आर्डर कितने मिलेगे यह आपके द्वारा लिखी gigs पर निर्भर करेगा। आपकी gigs कितनी परफेक्ट है उतने आपको ऑर्डर मिलेगे। fiverr पर परफेक्ट gigs कैसे लिखे के बारे में जानने से पहले हम fiverr gigs visibility के बारे में जान लेते हैं ?

fiverr gigs visibility क्या है ? fiverr gigs SEO कैसे करें ?

ऐसा क्यों होता है कि fiverr पर कुछ लोगो को लगातार ऑर्डर मिलते रहते हैं। उनके पास इतने ऑर्डर हो जाते है कि वे उन्हे ही पूरा नहीं कर पाते हैं और नये ऑर्डर वेटिंग में चलते रहते हैं। 

जबकि कुछ लोगो को महीने बीत जाते हैं और कोई भी ऑर्डर नहीं  मिलता है।

इनके पीछे का मुख्य कारण है, उनकी fiverr gigs visibility यानि की उनकी  gigs को कितने buyer देख रहे होते है।

मान लेते है कि आपने content writer के लिए अपना सैलर अकाउंट बनाया है, जब कोई buyer fiverr पर content writer सर्च करता है, तो वह आपको आर्डर देगा या नहीं, यह आपकी gig देखने के बाद वह तय करेगा। किंतु यदि उसे आपकी gig दिखे ही नहीं, तब तो यह 100 प्रतिशत तय है कि आपको आर्डर नहीं मिलेगा।

fiverr पर यदि आप content writer सर्च करते हो तो आपको हजारो gigs दिखेगें। अब उसमें से जो पहले कुछ पेजो पर होते हैं उन्हे ऑर्डर मिलना की अधिक संभावना होती है।  

   fiverr gigs visibility बढ़ाने के लिए fiverr gigs SEO कैसे करें ?

आप अब  तक जान चुके है कि fiverr पर सफल होने के लिए पहली सीढ़ी है कि आपकी जो gigs है, उसे अधिकतर buyer देख सके।

fiverr पर एक ही काम की हजारो gigs होती है, अब इसमे से कौन सी gigs पहले दिखाई जायें, कौन सी नहीं यह fiverr के SEO पर निर्भर करता है। गूगल व अन्य सर्च इंजन की तरह fiverr का भी SEO होता है।

आपकी fiverr gigs को कितने लोग देखते है ? आपकी gigs fiverr में कहाँ रैंक करती है यह सब आपके द्वारा लिखी गई fiverr gigs के SEO पर निर्भर करता है। fiverr पर अपनी gigs को रैंक कराने के लिए बेहतर तरीके से fiverr gigs का SEO करना बहुत ही महत्वपूर्ण है।

fiverr gigs के लिए सही  keyword कैसे चुने व  keyword कहाँ और कैसे लिखें

सबसे पहले आप अपना सही keyword चुने। यदि आप एक content writer सैलर बनना चाहते है। तो आपका keyword- content writer, web content writer आदि हो सकता है।

आप अपने keyword का तीन जगह अवश्य उपयोग करें।

पहली जगह- आप अपने fiverr gigs title में keyword का उपयोग अवश्य करें। जहाँ  तक हो सके तो आप title के शुरूआत में ही keyword का उपयोग करें।

दूसरी जगह – आप अपने gigs के description में keyword का उपयोग अवश्य करें। description इस तरह लिखें कि keyword पहले ही वाक्य मे आ जाये। 

तीसरी जगह – आप अपने gigs tags में keyword का उपयोग अवश्य करें।

gigs लिखते समय keyword density  का भी ख्याल रखे। आपकी gigs में keyword density 1 प्रतिशत के आस पास बढ़िया मानी जाती है। आप हर 100 शब्दो में एक keyword का उपयोग कर सकते है।

fiverr gigs रैंक करने के लिए perfect fiverr gigs title कैसे लिखें ?

अधिकतर लोग किसी भी किताब आर्टिकल आदि के title को पढ़ कर यह तय करते हैं कि उसे पूरा पढ़ा जाये या नहीं । यही कारण है कि कई दिग्गज लेखक किसी भी आर्टिकल को लिखने में लगने वाले समय से ज्यादा समय उसके title को लिखने में लगाते हैं। इसलिए आप अपनी fiverr gig के title को बेहद ध्यान से और बेहतर से बेहतर लिखें।

perfect fiverr gigs title लिखने के लिए दिये गये सुझावो को ध्यान से पढ़े व उनका पालन करें।

•            आपके fiverr gigs title में keyword अवश्य होना चाहिए। यह भी कोशिश करें कि आपका keyword title के शुरूआत में ही हो।

•            यदि आप एक से अधिक keyword को टारगेट करना चाहते हैं तो अपने fiverr gigs title को इस तरह लिखे कि सभी keyword कवर हो सके।

•            आपके gigs title की लंबाई औसत हो। title की लंबाई न ज्यादा कम होनी चाहिए और न ही अधिक होनी चाहिए।

•            आप यह कोशिश करें कि आपका title मे लगभग 50 से 60 character यानि अक्षर हों।

•            आपका gigs title में ही यह स्पष्ट हो कि आप क्या सर्विस प्रदान करना चाहते हैं। आपके title को पढ़ते ही buyer के लिए स्पष्ट हो जाये कि आप कौन सी सर्विस बेच रहे हैं।

•            आपका fiverr gigs title दूसरे gigs से अलग होना चाहिए। ऐसा न करें कि आप उन gigs को कॉपी करके लिख दें जो पहले दूसरे नंबर पर दिख रहे है।

•            आप अपने gigs title को सबसे अलग लिखें व ऐसे शब्दो का उपयोग करें जो पढ़ते ही buyer का ध्यान खीचें ।

•            याद रहे कोई भी buyer आपकी gigs को पूरा पढ़ेगा या नहीं, यह आपके gigs title पर निर्भर करेगा।

•            gigs title बेहतर लिखें, यदि इसके लिए आपको समय लगता है तो लगायें। याद रहे आपकी gigs सफलता में आपके gigs title का मुख्य किरदार होता है।

fiverr gigs content कैसे लिखे ?

  • gigs में keyword का उपयोग करने के चक्कर में वाक्य को अशुद्ध न बनायें।

आप gigs लिखते समय जब keyword का उपयोग करें, तो ध्यान रखे कि keyword का उपयोग करते समय वाक्य सही और पढ़ने वाला हो।

ऐसा न हो कि keyword का उपयोग करने के लिए आपने वाक्य को पढ़ने लायक ही नहीं छोड़ा हो। keyword का उपयोग इस तरह किया जाना चाहिए कि वाक्य सही बन रहा हो।

उदाहरण के तौर पर –

1 यदि आपको हिंदी वेबसाइट content writer की आवश्यकता है, तो मैं आपके लिए  कम बजट में बेहतर केटेट लिख सकता हॅू।

2 हिंदी content writer, कम बजट में आपके लिए बेहतर कंटेंट लिख सकता हॅू।

यदि आप इन दोनो वाक्यों में तुलना करें तो 1 वाक्य पूर्ण है और एक शुद्ध वाक्य है। जबकि 2 वाक्य एक शुद्ध वाक्य नहीं है, जो पढ़ने में अटपटा लग रहा है।

आप अपने gigs में सही और शुद्ध वाक्य ही लिखे।

  • gigs को लिखते समय छोटे छोटे वाक्यांशो का उपयोग करे। एक या दो बड़े वाक्य में सब कुछ न लिखे बल्कि कई छोटे छोटे वाक्यांशो का उपयोग करें।
  • सबसे बेहतर है कि आप gigs लिखते समय बुलेट या नंबर का उपयोग करें।  ऐसा करने से पढ़ने वाले का पढने में आसानी होती है।
  • आप buyer को दूसरे सैलर की तुलना में क्या बेहतर दे सकते हो, इसे अवश्य लिखें।

जैसे कि buyer को 100 प्रतिशत सहमत होने का वादा करें यदि सहमत नहीं हुआ तो आप उसे पैसा वापिस कर  सकते है।

  • जितना काम उसने माँगा है आप उससे थोड़ा ज्यादा करते है।
  • आप वह सब लिखे जो आप अपने buyer को दे सकते है।
  • आप अपने gigs में जो इमेज का उपयोग करते हैं उस इमेज का नाम देते वक्त keyword का उपयोग कर सकते हैं।
  • आप जो काम लिस्ट करते हो, उसे करने के लिए कम समय लिस्ट करें। यदि आप कोई काम एक दिन में कर सकते हैं तो उसे पूरा करने के लिए केवल 24 घंटे ही लिखें। परंतु याद रहे इतना कम समय भी न लिखे कि उतने समय में वह काम पूरा न किया जा सके ।

best fiverr gigs tags व fiverr gigs description कैसे लिखें ?

•            आप अपने fiverr gigs tags में keyword का उपयोग अवश्य करें। आपके जो keyword हैं उन्हे पहले tags में लिखें और शुरूआत में ही लिखें।

•            आप fiverr gigs description लिखते समय ध्यान दें कि keyword का उपयोग description के शुरूआत में ही किया जाये।

•            यदि आप एक से अधिक keyword को टारगेट कर रहे हैं तो ध्यान दें कि आप सभी keyword का उपयोग tags व description में करें।

•            description लिखते समय छोटे छोटे वाक्यांशो का प्रायोग करें, एक ही बड़े वाक्य में सब कुछ लिखने का प्रयत्न न करें।

best fiverr gigs कैसे लिखें ? 7 best टिप्स हिन्दी में

1.           जैसे ही आप fiverr पर सैलर बनते हो, fiverr आपको basic level से ही 7 gigs का मौका देता है। आप जो 7 gigs लिखें वे सभी एक ही प्रकार की स्किल से संबंधित हो।

 उदाहरण के तौर पर यदि आप एक gig में content writer लिख रहे हैं, तो आपकी बाकि 6 gigs लेखन से संबंधित हो जैसे कि Ebok writer, copywriter, news writer इत्यादि। आपकी सभी gigs एक दूसरे से संबंधित होती हैं, तो उससे आपकी किसी विशेष स्किल का पता चलता है। जैसे इस उदाहरण से पता लग रहा है कि आप एक writer हो, आपमें लिखने की स्किल है।

   वहीं यदि आप एक gig में content writer लिखते हो और दूसरे में website designer और तीसरे में photoshop,  इस प्रकार की gigs देखने पर buyer आप में ज्यादा रुचि नहीं लेता है। उसे लगता है कि आप एक content writer हो सकते हो, पर शायद आप content writing में उतने परफेक्ट नहीं हो। आपके द्वारा अलग अलग स्किल की gigs लिखने पर यह संदेश जाता है कि आपको अपनी content writing स्किल पर उतना भरोसा नहीं है इसलिए आप साथ में photoshop आदि की gigs लिखे हो।

2.           यदि आपमें एक से ज्यादा अलग अलग स्किल है जैसे कि आप writing के साथ photoshop में भी अच्छे हैं और आप के पास इतना समय है कि आप दोनो काम कर सकते है। तब आप अपने दो अलग अलग नाम से सैलर अकाउंट बना सकते हैं। एक सैलर अकाउंट writing के लिए जिसमें content writing, copywriting, article writing आदि आयेगें और दूसरे में photoshop से संबंधित ।

3.           जब भी आप एक से अधिक सैलर अकाउंट बनाये तो एक ही नाम से न बनाये। आप अपने परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से बना सकते है। याद रहे कि आप उनके नाम से ही अकाउंट बनाये जो रीयल लोग हों, ताकि बाद में आपको जरूरत पड़ने पर सैलर डिटेल या अन्य KYC करने पर समस्या न हो।

4.           अपनी fiverr gigs को माइनर करें, यदि आपने कंटेंट writing का gigs लिखा तो आप उसमें अपने topic लिखें, जिनमें आप सबसे बेहतर हो। जैसे कि आपने content writing पर gig लिखा और साथ में लिखा कि आप सेल्स व मार्केटिंग पर सबसे बेस्ट लिख सकते हैं। यदि किसी buyer को सेल्स व मार्केटिंग topic पर content writer की जरूरत है तो वह उन content writer को ज्यादा महत्व देगा, जिन्होने सेल्स मार्केटिंग लिखा।

5.           आप जब fiverr पर नये होते हैं तो शुरूआत आप कम पैसो से करो। जो सर्विस बाकि लोग 10 $ में दे रहें, आप उसे 5 $ में ही दो। आप 5 $ से ही शुरू करो, जो कि fiverr पर ऑर्डर करने की सबसे कम प्राइस है।

जैसे जैसे आपको ऑर्डर मिलने लग जायें आप अपनी price बढ़ाते जायें।

6.           कुछ भी गलत जानकारी न लिखें, जब आप gigs लिखते हैं, तो उसमें कुछ भी ऐसा वादा न करें जो आप अपने buyer को न दे सको। उदाहरण के तौर पर कोई काम जो आपने 24 घंटे में पूरा करके देने का वादा अपने gigs में किया है किंतु आप उस काम को 24 घंटे मे न कर सको। या वह काम 24 घंटे में न किया जा सकता हो।

7.           आप कोई भी ऐसी सर्विस का जिक्र gigs में न करें, जो आप buyer को न दे सको।

Fiverr Gigs Promote कैसे करें ? बेस्ट टिप्स हिंदी में

   Fiverr  top seller बन कर ऑनलाइन लाखो रुपये कैसे कमाये, सीरीज के अगली कुछ पोस्ट में आप जानेगें कि Fiverr पर कम समय में लगातार आर्डर पाने के लिए क्या करें ? Fiverr पर online seller बन अधिक आर्डर पाने का रहस्य क्या है ?  7 तरीके जिनसे आप 24 घंटे में Fiverr पर आर्डर पा सकते हैं ?  Fiverr gigs को कैसे प्रमोट करें ? Fiverr पर असफल होने के मुख्य कारण व उनसे कैसे बचें ? Fiverr पर शुरूआत में सफल होने के बाद भी किन कारणो से कुछ लोग बाद में असफल हो जाते हैं ?

  आपको Fiverr top seller बन लाखो रुपये कैसे कमाये सीरीज कैसे लगी हमें कमेंट कर अवश्य बतायें साथ  ही  यदि Fiverr से संबंधित कोई आपका कोई सवाल है तो कमेंट में लिख कर  आप पूछ सकते हैं। हम आपके सवाल का अवश्य ही जवाब देगें।

यदि आपको fiverr पर हमारी यह पोस्ट पसंद आई है और आपको लगता है यह आपके किसी freelancer दोस्त के काम आ सकती है तो उसे यह पोस्ट अवश्य शेयर करें । साथ ही यदि आपको fiverr या ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये, पर कोई नई पोस्ट या जानकारी चाहिए है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताये। हम आपके सवलो के जवाब अवश्य ही देगे।

ऑनलाइन पैसे कमाने के नये नये तरीको के बारे में जानते रहने के लिए व हमारी नई पोस्ट की notification के लिए हमारे ब्लॉग को अवश्य subscribe करें।  

Leave a Reply