Fiverr gigs promote कैसे करें

Fiverr gigs promote कैसे करें ? बेस्ट टिप्स हिंदी में

Fiverr gigs promote करने से आपकी gigs visibility बढ़ती है साथ ही में आपको ऑर्डर मिलने की संभावना भी बड़ जाती है।

यदि आपने fiverr पर नया सैलर अकाउंट बनाया है या फिर आपको fiverr पर ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं तो fiverr gigs  को प्रमोट करना एक बेहतर विकल्प है।

यदि आपने अभी तक fiverr पर हमारा पिछला आर्टिकल fiverr क्या है, 2023 में fiverr से कितना पैसा कमाया जा सकता है। तो आप लिंक पर क्लिक कर पढ़े।

Fiverr Top Seller बन 2023 में महीने का लाखो कैसे कमाएं

इस पोस्ट में आप उन बेहतर तरीको के बारे में जानेगे जिनसे आप अपनी Fiverr gigs promote कर सकते है। 

1. सोशल मिडिया पर Fiverr gigs promote कैसे करें ?

सोशल मिडिया एक ऐसा प्लेटफार्म हैं, जहाँ आपको दुनिया के हर कौने के, हर प्रकार के लोग मिल जायेगे। आज के समय में किसी भी जानकारी को लोगो तक तेजी से पहुँचाने का सबसे बढ़िया जरिया सोशल मिडिया है। इसी सोशल मिडिया की मद्द से आप अपनी Fiverr gigs promote कर कम समय मे अधिक लोगो तक पहुँचा सकते है।

   आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, लिंकडिन आदि सोशल मिडिया पर अपनी Fiverr gigs promote कर सकते है।

जो लोग आपके साथ सोशल मिडिया पर जुड़े हैं उनमे से यदि किसी को उस सर्विस की जरूरत है जो आप प्रदान कर सकते हैं, तो इस बात की अधिक संभावना हो जायेगी कि वे आपको  काम दें।

Create Free FIVERR account

मान लेते हैं आपके किसी फेसबुक फ्रेंड को content writer की जरूरत है और वह कोई इसी पोस्ट देखता है जिससे उसे पता चले कि आप एक content writer हो, तो इसकी अधिक उम्मीद है कि वह आपसे अपने काम के लिए संपर्क करे क्योंकि आप उससे जुड़े हुये हो।

आप जो सर्विस प्रदान करते हैं उसके बारे में एक बेहतर पोस्ट लिखें और फिर उसे अपनी fiverr gig की लिंक के साथ अपनी सोशल मिडिया पर शेयर करें।

आप अपनी सभी सोशल मिडिया प्रोफाइल में अपनी स्किल के बारे में लिखें और साथ ही में अपनी fiverr gigs  या fiverr प्रोफाइल की लिंक एड करें।

सोशल मिडिया पर अपनी gigs के अनुसार groups आदि ज्वाइन करें और उनमें अपनी fiverr gigs को प्रमोट करने के लिए शेयर करे।

आप फेसबुक पर अपनी Fiverr gigs promote अवश्य करें क्योंकि फेसबुक दुनिया का सबसे बड़ा सोशल मिडिया नेटवर्क है। फेसबुक के माध्यम से आप बड़ी आसानी से अपनी fiverr gigs  को अधिक से अधिक लोगो तक पहुँचा सकते है।

फेसबुक के अलावा आप लिंकडिन पर भी अपनी Fiverr gigs promote अवश्य करें क्योंकि प्रोफेशनल लोग लिंकडिन को ज्यादा महत्व देते है।

फेसबुक लगभग हर कोई उपयोग करता है जबकि लिंकडिन पर अधिकतर प्रोफेशनल लोग ही आते हैं। इसलिए यदि आप कोई प्रोफेशनल सर्विस प्रोवाइड करते हैं तो आपके लिए Fiverr gigs promote करने के लिए लिंकडिन एक बेहतर विकल्प होगा।

2. सोशल मिडिया पर Fiverr gigs promote करने का सबसे बेहतर तरीका

सोशल मिडिया पर किसी भी चीज को प्रमोट करने के लिए एक सही तरीका आना जरूरी है वरना आप केवल सोशल मिडिया पर पोस्ट डालते रहेगें किंतु आपको उसका कुछ अधिक लाभ नहीं मिलेगा।

अपनी Fiverr gigs promote करने के लिए fiverr gigs  की लिंक को पोस्ट करते रहने से कोई अधिक लाभ नहीं होता है और कभी कभी spam  करने के चक्कर में सोशल मिडिया आपका अकाउंट बंद कर देता है।

    यदि आप सही तरीके से अपनी Fiverr gigs promote करोगे तो आपकी gigs  को पढ़ कर लोग न केवल उस पर किल्क करेगें बल्कि आपको ऑर्डर भी मिल सकते है।

आप सोशल मिडिया पर Fiverr gigs promote करने के लिए नीचे दिये तरीको का पालन कर सकते है।

2.1         सबसे पहले आप अपनी fiverr gigs के अनुसार कंटेंट तैयार करें  

      सोशल मिडिया पर gigs प्रमोट करने के लिए  आप सबसे पहले अपनी gigs  के बारे में कंटेंट तैयार करें, ताकि जब आप पोस्ट करें तो आपको कंटेंट तैयार करने में समय न लगे।

आप यदि चाहते हैं कि लोग आपकी पोस्ट को पढ़ कर उस पर किल्क करें तो आप कुछ भी पोस्ट नहीं कर सकते है। ऐसे में यदि आप किसी दिन समय निकालकर, कुछ बेहतर पोस्ट बनाकर रख लें और फिर जब चाहें तब उन्हें पोस्ट करते रहें।

2.2         आपकी पोस्ट पढ़कर विश्वास किया जा सके

आप जिस भी सर्विस के लिए Fiverr gigs promoteकरना चाहते है, उस पर आप इस तरह पोस्ट लिखें जिससे पढ़ने वाले को लगे कि आप इस सर्विस में एक्सपर्ट है।

मान लेते हैं कि आप की fiverr gigs content writing के लिए है। तो आप content writing  के बारे में पोस्ट लिखें। आप अपनी पोस्ट में content writing के बारे में टिप्स लिखें, content writing  कैसे लिखी जाती है, के बारे में आप लिखे।

आपकी पोस्ट पढ़कर यह विश्वास किया जा सके कि आप एक बेहतर content writer है और यदि आपकी पोस्ट पढ़ने वाले को content writer की आवश्यकता है तो वह आपको अवश्य ही संपर्क कर सकता है।

2.3         आपको कहाँ किस ग्रुप में पोस्ट करना है ?

आपको सोशल मिडिया पर किस ग्रुप में कहाँ पोस्ट करना है ताकि आप उन लोगो तक आपकी पोस्ट पहुँच सके जिनके पास पहुँचना चाहिए।

यदि आपने content writing पर कोई पोस्ट लिखी है तो वह उन लोगो को दिखे जो content writing में interest  रखते है या जिन्हे content writer की जरूरत है। तब ही आपकी पोस्ट आपके लिए सही काम करेगी।

आप सबसे पहले content writing groups को ज्वाइन करें और फिर इन्ही groups में अपनी पोस्ट को शेयर करें।

आप कम से कम 50 ऐसे groups के url सेव कर लें जहाँ आपको ये पोस्ट शेयर करना है ताकि बाद में आपको इसके लिए समय बर्बाद करना पड़े कि आपको कहाँ पोस्ट शेयर करनी है।

2.4         यदि आप फेसबुक पर पोस्ट कर रहे हैं तो आप facebook ads का उपयोग कर सकते है।

आप फेसबुक पर अपनी पोस्ट को boost कर अपनी पोस्ट को अधिक और सही लोगो तक पहुँचा सकते है।

Facebook ad  का उपयोग कर फेसबुक पर अपनी पोस्ट को उन लोगो तक जो content writing  में रुची रखते है उन तक आसानी से पहुँचा सकते है।

यदि आप दिये गये सुझावो के अनुसार सोशल मिडिया पर Fiverr gigs promote करते हैं तो आपको अवश्य ही सफलता मिलेगी।

3.  Quora पर Fiverr gigs promote कैसे करें ?

Quora एक ऐसा प्लेटफार्म है जहाँ लोग अपने सवाल पूछते हैं और जिनको उनके जवाब पता होता है, वे उनके जवाब देते है।

आप ऐसा न करें कि Quora  पर fiverr gigs  प्र्रमोट करने के लिए आप अपनी fiverr gigs  की लिंक को Quora  पर कहीं भी शेयर  करते रहे।

Randomly कहीं भी लिंक को पेस्ट न करते रहे, ऐसा करने से Quora आपको ब्लोक कर सकता है।

आप अपनी gigs  के हिसाब से Quora  पर सवालो के जवाब दें और अधिक जानकारी के लिए आप अपनी gigs  की लिंक शेयर कर सकते है।

मान लेते हैं कि आप एक content writer हैं तो आप Quora  पर content writing  के संबंध में पूछे गये सवालो के जवाब लिखें और फिर अपनी gigs  की लिंक शेयर करें।

4. Forum  के माध्यम से Fiverr gigs promote कैसे करें ?

Forum  एक प्रकार से एक ही प्रोफेशन के लोगो द्वारा बनाई गई एक ऑनलाइन कम्युनिटी हैं। इसमें एक ही प्रकार के प्रोफेशन के लोग जुड़े हुये होते है।

आप अपनी gigs  के अनुसार Forum ज्वाइन करें और फिर Forum  पर कम्युनिटी के द्वारा पूछे गये सवालो के जवाब दें और साथ ही में अपनी fiverr gigs  की लिंक को शेयर  करें।

5. Email के माध्यम से Fiverr gigs promote कैसे करें ?

आप अपनी Fiverr gigs promote करने के लिए email का भी  उपयोग कर सकते है। आप रिसर्च करके या फिर किसी डाटा प्रोवाइडिंग कंपनी से उन लोगो की email id  collect कर लें जो आपसे आपकी fiverr सर्विस खरीद सकते है। फिर आप उन्हे एक बढ़िया सा email बनाकर भेज सकते हैं।

6.  Fiverr gigs promote करने के लिए आप अपने नेटवर्क में बात करें

आप समय निकालकर अपने दोस्तो, रिस्तेदारो, मोबाइल में सेव नंबर आदि के बारे में एक एक करके सोचे कि इनमें से क्या कोई आपको fiverr पर कोई ऑर्डर दिला सकता है। यदि ऐसा है तो उनसे संपर्क करें और उन्हें अपनी Fiverr gigs promote करे।

आप बताये गये माध्यमो से अपनी Fiverr gigs promote कर, जल्द से जल्द ऑर्डर ले सकते है। Promote करने से आपकी gigs  को अधिक लोग देखेगे और साथ ही आपको ऑर्डर मिलने की संभावना भी बड़ जाती है।

यदि आप fiverr पर नये हो और जल्द से जल्द ऑर्डर पाना चाहते हैं या फिर हो सकता है कि आप fiverr पर पुराने हो किंतु आपको ऑर्डर नहीं मिल रहे हैं तो भी आप अपनी Fiverr gigs promote करें और  ऑर्डर पाने की संभावना बढ़ाये।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो अपने दोस्तो के साथ शेयर अवश्य करें । साथ ही यदि fiverr से संबंधित कोई सवाल आपके मन में हो  तो कमेंट में पूछे, हम आपके सवालों के जवाब देने का प्रयत्न अवश्य करेंगें।

यदि आप ऑनलाइन पैसा कमाने के बारे में रुची रखते हैं तो हमारे blog को subscribe अवश्य करें, ताकि हमारे नये पोस्ट की जानकारी आपको तुरंत मिल सके ।

  साथ ही में यदि ऑनलाइन पैसा कमाने से संबंधित किसी विशेष टॉपिक पर आप कोई आर्टिकल चाहते हैं तो हमे कमेंट में लिखकर बताये हम उस टॉपिक पर अवश्य ही आर्टिकल बनायेगें।

Leave a Reply

Scroll to Top