Fiverr-par-order-पाने-के-लिए-क्या-करें-बेस्ट-टिप्स-हिन्दी-में.

Fiverr par order  पाने के लिए क्या करें, बेस्ट टिप्स हिन्दी में

यदि  आप एक fiverr seller हैं और जानना चाहते हैं कि Fiverr par order कैसे मिले तो इस पोस्ट को अंत तक अवश्य पढ़े। आपने  fiverr पर seller  अकाउंट बनाने व बेस्ट gigs लिखने में कई घ्ंटे लगा चुके होते है। फिर भी कई बार ऐसा होता है कि आपको Fiverr par order  नहीं मिलते हैं। यदि आप चाहते हैं कि आपको Fiverr par order  लगातार मिलते रहे, तो आपको आगे जो सुझाव बताये जा रहे हैं, उनका पालन अवश्य करें।

Fiverr par order  ऑर्डर पाने के लिए fiverr online seller  बनना क्यों जरूरी है ?

यदि आप अभी fiverr पर हैं आप किसी भी काम के लिए सर्च किजिए, फिर उसी काम के लिए online seller पर क्लिक कर दीजिए। आप उस काम के लिए total seller व उसी काम के लिए online seller मे एक बहुत ही बड़ा अंतर देखोगे।

Create Free FIVERR account

जिस समय में यह पोस्ट लिख रहा था, उस समय मैंने fiverr पर hindi content writer सर्च किया, मेरे सामने लगभग 4000 gigs थी। परंतु जैसे ही मैंने hindi content writer के लिए online seller पर क्लिक कर दिया, मेरे सामने केवल 65 gigs थे।

fiverr पर online seller किया होता है

   आपको नाम से ही समझ सकते है कि fiverr पर online seller किया होता है ? fiverr पर जब भी हम online seller  पर क्लिक करते हैं तो इसका मतलब होता है कि उन सभी सैलरों में से वे seller जो इस वक्त fiverr पर ऑनलाइन है।

fiverr पर एक seller  के रूप में ऑनलाइन रहना क्यों जरूरी होता है और online seller बने रहने से fiverr par order मिलने की संभावना क्यों बढ़ जाती है।

•          अधिकतर buyer कोई भी ऑर्डर प्लेस करने से पहले seller  से अपने काम के बारे में बात करना पसंद करते है। वे किस प्रकार का काम चाहते हैं, काम में कहाँ क्या क्या होना चाहिए इत्यादि। इसलिए यदि आप ऑनलाइन रहते हैं तो buyer आपसे संपर्क कर सकेगा और आप को fiverr par order  मिलने की संभावना बन जायेगी।

•          एक seller  ने अपनी gigs में जो लिखा है, कितने काम का वह कितना चार्ज कर रहा है। कई बार buyer के पास bulk  में अधिक काम होता है। अधिक काम होने के कारण buyer चाहता है कि seller  अपने रेट में कुछ कम कर ले और इसके लिए वह seller  से संपर्क करने की कोशिश करता है। ऐसे में यदि जो seller  ऑनलाइन होते हैं उनमें से वह किसी से संपर्क कर लेगा और जो seller  ऑनलाइन नहीं है उनसे वह संपर्क नहीं कर पायेगा। ऐसे में एक gigs के हजारो seller  होने के बाबजूद जो seller  ऑनलाइन रहते हैं उनको fiverr par order  अधिक मिलने की संभावना बन जाती है।

•          आप कोशिश करें कि अधिकतर समय आप fiverr पर ऑनलाइन रहें और जो buyer आपको मैसेज करें उनके जबाव दें।

•          आप fiverr का app download कर लें और उसमें अपना seller  अकाउंट login कर, अपने मोबाइल मे fiverr मैसेज notification चालू रखें। ताकि जब भी आपको कोई मैसेज करे, आपको तुरंत पता चल जाये और आप उसे reply कर सके।

Fiverr par order  पाने के लिए average response time एक घंटे से कम होना क्यों बेहतर माना जाता है ?

यदि आप fiverr पर एक seller  हैं और buyer द्वारा आपको मैसेज किया गया हो, उस मैसेज को आप कितने समय में रिप्लाई करते हो, इसे fiverr पर average response time कहा जाता है।

•          यदि आप fiverr पर सफल होना चाहते हैं और आपको लगातार Fiverr par order मिलते रहें तो आप अपना average response time एक घंटे से अधिक न होने दे।

•          यदि आपका औसत average response time एक घंटे तक है, तो यह एक बेहतर average response time है।

•          जैसा कि मैने आपको उपर बताया है कि आप fiverr एप को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लें ताकि जैसे ही कोई आपको fiverr पर मैसेज करें आप को तुरंत पता चल जाये और आप उसे रिस्पोंस कर सकें।

•          आप लगभग हर एक मैसेज का रिप्लाई करें। आपके पास पहले से ही काम हैं और आप उस काम में व्यस्त हैं आपके पास पर्याप्त ऑर्डर हैं आप समय की कमी के कारण कोई अन्य ऑर्डर नहीं लेना चाहते है। तो भी आप आये मैसेज का रिप्लाई करें ताकि आपका औसत average response time खराब न हो।

•          यदि आप buyer द्वार आये मैसेज का जबाव नहीं देते हैं तो fiverr इसे आपके प्रति नकारात्मक फीडबैक बनाता है और fiverr पर आपकी रैंकिंग गिरती है।

•          कभी कोई ऐसे मैसेज हैं जिन्हे आपको लगता है कि जबाव देना न देना एक जैसा है, तो भी आप जाबव दें ताकि fiverr पर आपकी रैंकिंग खराब न हो।

Fiverr par order  पाने के लिए more buyer request का उपयोग अवश्य करें ।

fiverr पर कई buyer ऐसे भी होते हैं जो यह तय नहीं कर पाते हैं कि वे अपना ऑर्डर किसे दें, ऑर्डर की सही कीमत कितनी होनी चाहिए इत्यादि। इस कारण वे किसी भी seller को ऑर्डर नहीं देते हैं। ऑर्डर देने के स्थान पर ऐसे buyer fiverr par order की request डाल देते हैं।

Fiverr par order request का मतलब है कि buyer को जो काम seller से कराना है वह अपने काम के बारे में लिखकर more buyer request में जाकर request कर देता है। फिर जिस भी seller को लगता है कि वह buyer का काम कर सकता है, तो वह buyer से उस बारे में संपर्क करता है।

fiverr पर एक seller अपनी सर्विसस के बारे में gigs बनाकर पोस्ट करता है जिसमें वह बताता है कि वह क्या क्या काम कर सकता है। और फिर जिस भी buyer को उससे वह काम कराना हो तो वह seller को ऑर्डर करता है।

इसका ठीक उल्टा है buyer request यहॉ पर buyer लिखता है कि उसे क्या क्या काम कराना है, फिर जिस भी seller को लगता है कि वह buyer का काम कर सकता है तो वह buyer से संपर्क करता है और उसका काम लेता है।

buyer request के माध्यम से जब आप buyer से fiverr par order पाने की कोशिश करते हैं, तो इस बात को भी ध्यान में रखें कि आपके अलावा कई और seller ने भी इस buyer से संपर्क किया होगा। आप इस कारण जो buyer ने काम मॉगा है आप उसके अलावा उसे किया अतिरिक्त दे सकते हैं, यह जरूर बताएं।

जैसा कि आप जान चुके है कि जो buyer सीधे ऑर्डर देने के स्थान पर request डालते है, वे यह तय नहीं कर पाते है कि ऑर्डर किसे दें इसलिए आप उन्हें जरूर बतायें कि आपको उन्हें ऑर्डर क्यों देना चाहिए।

यदि आप fiverr पर एक नये seller हो तो आप more buyer request में जाकर अपने काम के अनुसार buyer request अवश्य चैक करें। buyer request के अनुसार आप जो काम कर सकते हैं उन buyer से अवश्य संपर्क करें।

Fiverr par order पाने के लिए fiverr gigs प्रमोट करें 

यदि आप चाहते हैं कि fiverr पर आपकी gigs को अधिक से अधिक लोग देखे और आपको Fiverr par order ऑर्डर मिले तो आप अपनी fiverr gigs को सोशल मिडिया अपने दोस्तो व अन्य माध्यम से प्रमोट करें।

हमने अपने पिछले एक आर्टिकल में fiverr gigs प्रमोट कैसे करें के बारे में बताया है इसलिए हम इस आर्टिकल में fiverr gigs प्रमोट करने के बारे में अधिक नहीं लिख रहे हैं।

आप इस लिंक पर क्लिक कर fiverr gigs प्रमोट कैसे करें के बारे में जान सकते है।

यदि आपको Fiverr par order पाने वाली हमारी यह पोस्ट पसंद आई है और आपको लगता है यह आपके किसी freelancer दोस्त के काम आ सकती है तो उसे यह पोस्ट अवश्य शेयर करें । साथ ही यदि आपको fiverr या ऑनलाइन पैसे कैसे कमाये, पर कोई नई पोस्ट या जानकारी चाहिए है तो हमें कमेंट बॉक्स में लिखकर बताये। हम आपके सवलो के जवाब अवश्य ही देगे।

ऑनलाइन पैसे कमाने के नये नये तरीको के बारे में जानते रहने के लिए व हमारी नई पोस्ट की notification के लिए हमारे ब्लॉग को अवश्य subscribe करें। 

Leave a Reply

Scroll to Top