Credit card billing cycle क्या है, व इसे कैसे बदले

Credit card billing cycle क्या है, व इसे कैसे बदले?

यदि आप अभी अभी credit card उपयोग करना शुरू किये हैं या फिर आप लंबे समय से credit card उपयोग कर रहें हैं, किंतु credit card billing cycle के बारे में गहराई से नहीं जानते हैं, तो आप इस पोस्ट को अंत तक पूरा अवश्य पढ़ें।

इस पोस्ट में आप credit card billing cycle क्या होती है, credit card billing cycle किस तरह चलती है ? credit card billing cycle के अनुसार credit card का बिल भरने के लिए अधिकतम कितने दिनो का समय मिलता है ?

कब और किस तरह credit card का उपयोग करें कि आपको बिल भरने के लिए अधिक से अधिक समय मिलें, आदि के बारे में आप इस पोस्ट में बिस्तार से जानेगें।

credit card billing cycle क्या होती है

credit card का बिल बनने के बाद अगले महीने का बिल बनने की तारीक के बीच का जो समय होता है, उसे credit card billing cycle कहा जाता है।

आपने credit card से पेमेंट किया, इसके कुछ दिन बाद आपके credit card का बिल बना, बिल बनने के बाद आपने credit card के बिल का भुगतान किया। अगले महीने आपने फिर से credit card से पेमेंट किया, फिर बिल बना और फिर आपने उसके बिल का भुगतान किया।

credit card से पेमेंट करना, बिल बनना, फिर बिल बनने के बाद बिल का भुगतान करना और फिर यही प्रोसेस दोबारा से चलती है।

यहां पर एक बात समझने वाली होती है, और वह यह है कि आपने आज कुछ खरीदा, फिर कल कुछ खरीदा, फिर चार दिन बाद खरीदा, फिर आपने दस दिन बाद खरीदा, मतलब आपने महीने भर में दस बार खरीदा, तो क्या आपने महीने में दस बिल बन जायेगें। नहीं ऐसा नहीं होता है, आप पूरे महीने में जो भी खरीददारी करते हैं, उसका सिर्फ एक ही बिल बनता है।

credit card billing cycle को विस्तार से समझने से पहले, credit card billing date और due date को समझते है।

यदि आप first time credit card user हैं, तो credit card के उपयोग के संबंध में जाने महत्वपूर्ण जानकारी

credit card billing date क्या होती है ?

महीने में जिस दिन आपके credit card का बिल बनता है, उसे billing date कहते हैं।

billing date एक फिक्सड डेट होती है, हर महिने की इसी डेट को आपका बिल बनता है।

बिल बनने के बाद, बिल भरने के लिए आपको जो आखरी डेट दी जाती है उसे due date कहते हैं।

जब आप पहली बार अपने credit card से पेमेंट करते हैं, तो उसके लगभग पंद्राह दिन बाद आपका बिल बन जाता है। अब जिस भी तारीक को आपका बिल बना होगा, हर महीने इसी तारीक को आपका बिल बनेगा।

उदाहरण से समझे बिल डेट, due date व credit card billing cycle

मान लेते हैं कि आपको credit card मिला 5 तारीक को और आपने 10 तारीक को पहली बार अपने credit card का उपयोग किया।

आपके पहले यूज के बाद 25 तारीक को आपके credit card का बिल बना। बिल बनने के बाद आपको बिल भरने के लिए 20 दिन का समय दिया गया, इसका मतलब यह हुआ कि 15 तारीक के आस पास आपके credit card के बिल भरने की due date का जायेगी।

अब आपकी बिल डेट फिक्सड हो जायेगी और वह रहेगी 25 तारीक हर महीने की, अब आप कब credit card का उपयोग करते हैं, कब उससे पेमेंट करते हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। अब बिल हर महीने 25 तारीक को ही बनेगा और उसके बाद आपको 20 दिन बिल भरने के लिए दिया जाता है।

अब 25 तारीक से अगले महीने की 24 तारीक तक का समय आपके credit card की बिल साइकिल होगी।

आप इस दौरान जो भी credit card से पेमेंट या खरीददारी करेगें उसका बिल 25 तारीक को ही बनेगा।

credit card billing cycle को ध्यान में रख कर, करें credit card का उपयोग

यदि आपने 20 तारीक को खरीददारी की है, और आपकी billing date 25 है तो आपका 25 को बिल बन जायेगा। बिल के बाद आपको 20 दिन और दिये जायेगें।

इसका मतलब हुआ कि आपको 20 से 25 यानि की 5 दिन और फिर इसके बाद 20  दिन और मतलब आपको कुल 25 दिन का समय मिलेगा।

वहीं यदि आप 24 तारीक को खरीददारी करते हैं और 25 को आपके कार्ड का बिल बन जाता है तो आपको केवल 21 दिन का समय मिलेगा बिल भरने के लिए।

इसके अलावा यदि आप 26 तारीक को खरीददारी करते हैं, तो आपका बिल फिर भी 25 को ही बनना है चूकि इस महीने की 25 तारीक निकल गई है इसलिए आपका बिल अगले महीने की 25 को बनेगा। जिससे आपको 26 से 25 तक यानि की 30 दिन और फिर बिल बनने के बाद आपको 20 दिन और दिये जाते हैं। जिसका मतलब यह हुआ कि आपको कुल 50 दिन का समय मिल जायेगा, खरीददारी से लेकर बिल भरने की आखिरी तारीक के लिए। 

इस लिए credit card से खरीददारी पर आपको बिल भरने के लिए कम से कम 21 से लेकर अधिकतम 50/52 दिन तक का समय मिल जाता है।

कुछ कंपनियां credit card का बिल बनने के बाद भरने की due date केवल 15 दिन बाद दे देती हैं। जिस कारण बिल भरने का अधिकतम समय 45 दिन तक ही रह पाता है।

इसलिए credit card का बिल भरने के लिए अधिकतम दिनो के लिए व्याज रहित समय पाने के लिए credit card का उपयोग billing date के बाद ही उपयोग करें, ताकि आपका बिल अगले महीने में बने और आपको बिल भरने के लिए अधिकतम दिनो का समय मिल सके।

credit card billing cycle कैसे बदले

यदि आपके credit card की बिल due date, आपकी सैलरी आने से  पहले आ जाती है और इससे आपको समस्या होती है। आप चाहते हैं कि आपके credit card की due date आपकी सैलरी आने के बाद ही है, तो इसके लिए आपको अपनी billing date बदलनी पड़ेगी।

क्रेडिट क्रेड बिल साइकिल व credit card due date बदलने के लिए आपको अपने credit card की billing date बदलनी पड़ेगी।

credit card की billing date बदलते ही credit card billing cycle व due date उसके अनुसार ही बदल जायेगा।

अपने credit card की billing date बदलने के लिए आपको आवेदन करना पड़ेगा।

कुछ कंपनियों के credit card की billing date बदलने के लिए आप ऑनलाइन ही अवेदन कर सकते हैं जबकि कुछ कंपनियों में आपको लिखित आवेदन करना होगा। इसकी संपूर्ण जानकारी आप जिस बैंक का credit card उपयोग कर रहे हैं, उसके कस्टमर केयर से मिल जायेगी।

यदि आप hdfc credit card से संबंधित कोई बदलाब करना हो, तो आप form center में जाकर बैंक को उचित बदलाब के संबंध में आवेदन कर बदलाब करा सकते है।

credit card बिलिंग साइकिल से संबंधित आपको यह आर्टिकल कैसा लगा हमें कमेंट कर अवश्य बतायें। साथ ही credit card फाइनेंस व बिजनेस और सेल्स से संबंधित जानकारी पाने के लिए हमारे ब्लॉग को अवश्य सब्सक्राइब करें।

credit card billing cycle से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

credit card billing cycle क्या होती है।

credit card का बिल बनने के बाद अगले महीने का बिल बनने की तारीक के बीच का जो समय होता है, उसे credit card billing cycle कहा जाता है।
यदि आपके credit card की billing date 25 तारीक है, तो 26 तारीक से अगले महीने की 25 तारीक के बीच का समय ही credit card बिलिंग साइकिल होगा।

क्या credit card billing cycle बदली जा सकती है।

हॉ ! आप credit card की billing date बदल कर, ऐसा कर सकते है।

यदि बिल बनने बाद credit card से खरीददारी की जाये तो बिल कब बनेगा।

यदि आप credit card से billing date के बाद खरीददारी करते हैं, तो आपका बिल अगले महीने की billing date को बनेगा।

credit card का बिल भरने के लिए अधिकतम दिनो तक व्याज रहित दिनो का लाभ कैसे लें।

credit card का बिल भरने के लिए अधिकतम दिनो का समय पाने के लिए आप billing date के बाद credit card का उपयोग करें।

credit card का बिल भरने के लिए कितने दिनो का समय मिलता है।

अधिकतर बैंको में credit card का बिल भरने के लिए 21 दिन से लेकर 50 दिन तक का समय मिलता है। हालांकि कुछ बैंको या कंपनियों में यह समय अलग हो सकता है।

Leave a Reply

Scroll to Top